इलाहाबाद : प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा परिषद व सहायता प्राप्त प्राथमिक
स्कूलों में स्कूल चलो अभियान चलाकर बच्चों को आकर्षित जरूर किया गया
लेकिन, लंबे समय से चल रही एक भी योजना का लाभ उन्हें नहीं दिया जा सका है।
दो दिन बाद गर्मी की छुट्टी के लिए सभी स्कूल बंद हो जाएंगे और बच्चे
मायूस होकर खाली हाथ घर लौटेंगे। यह नौबत इसलिए आई, क्योंकि अफसर समय पर
सुविधा पहुंचाने की योजना नहीं बना सके।
हर शैक्षिक सत्र के पहले सरकार व विभागीय अफसर स्कूलों में पठन-पाठन का
माहौल बनाने के दावे खूब करते हैं लेकिन, पढ़ाई के साथ ही मिलने वाले
संसाधन तक मुहैया नहीं हो पा रहे हैं। पिछले सत्र में जिस तरह से जनवरी माह
तक किताबें पहुंचाने का कार्य चला, उसी तर्ज पर बेसिक शिक्षा महकमा इस बार
भी कदम बढ़ा रहा है। शायद यही वजह है कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों का
नामांकन घट गया है। तमाम प्रयास के बाद पिछले दिनों किताबों का टेंडर हुआ
है, वहीं ड्रेस का बजट भी कुछ दिन पहले ही जिलों को आवंटित हुआ है। इसी तरह
से अन्य संसाधनों का भी हाल है। अफसरों ने पिछला सत्र खत्म होने के अंतिम
सप्ताह में यह आदेश जारी किया कि बच्चों से किताबें जमा करा ली जाएं और नए
छात्रों को आवंटित की जाएं, ताकि पढ़ाई हो सके। इसके बाद भी टेंडर
प्रक्रिया पूरी करने में लंबा समय लग गया। गर्मी की छुट्टी के बाद जब स्कूल
खुलेंगे, तब ड्रेस का इंतजाम होगा और किताबें का मध्य सत्र तक शायद उपलब्ध
हो सकें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें