हरदोई : ग्राम प्रधान के देवर पूर्व प्रधान पर आरोप है कि शुक्रवार को
उन्होंने विद्यालय के शिक्षामित्र से नशे के लिए रुपये मांगा और न देने पर
जान से मारने की धमकी दी।
बावन विकास खंड के बजेहरा का शिक्षामित्र इतना
टूट गया कि उसने खुद जान देने पर अमादा हो गया। विद्यालय के पत्र व्यवहार
रजिस्टर में उसने इसका उल्लेख कर थाना पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष ने
बताया कि पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
बावन विकास खंड के ग्राम बजेहरा में तैनात शिक्षा मित्र राजीव कुमार ने
आरोप लगाया कि गांव के पूर्व प्रधान रामप्रताप ¨सह उर्फ अन्ना आए दिन नशे
में गाली गलौज कर रुपयों की मांग करते हैं। मना करने पर जान से मारने की
धमकी देते हैं। शुक्रवार को एक बार फिर वह स्कूल आए उस समय वह बच्चों को
पढ़ा रहा था। तभी पूर्व प्रधान जातिसूचक गालियां देने लगे। साथ ही दबंगई के
चलते रुपयों की मांग की। मना करने पर पर जान से मारने की धमकी दी। शिक्षा
मित्र के साथियों ने पूर्व प्रधान की दबंगई का वीडियो भी बना लिया। धमकी से
घबराए शिक्षामित्र ने जान देने के लिए लिखित रूप से विभाग को अवगत करा
दिया है। घटना की सूचना बेहटागोकुल थाने पर दी है। पीड़ित ने बताया कि अगर
इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा। थानाध्यक्ष अमर पाल
शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया
जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق