फतेहपुर : शिक्षक बनने की अर्हता ले रहे अभ्यर्थी भी नकल की जुगाड़ में
रहते हैं। पूरे प्रदेश में चल रही डीएलएड परीक्षा के दूसरे दिन जिम्मेदारों
में उस समय हलचल मच गई जब सोशल मीडिया में दूसरी व तीसरी पॉली में गणित व
समाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र सुबह ही आ गए।
पहले तो अधिकारी यह कहकर बचाव
करते रहे कि सोशल मीडिया का प्रश्नपत्र फर्जी है। लेकिन, जब प्रश्नपत्र
बंटा तो मिलान में सभी प्रश्न एक ही पाए गए। डीएम ने मामले की जांच डीआइओएस
को सौंपते हुए सभी केंद्रों के प्रश्नपत्र लिफाफे चेक कराए तो सही पाए गए।
डायट प्राचार्य ने कहा कि पूरे प्रदेश का एक ही प्रश्नपत्र है किसी दूसरे
जिले से लीक हो सकता है।1डीएलएड की परीक्षा मंगलवार से जिले के नौ केंद्रों
में शुरू हुई। तीन पालियों में हो रही परीक्षा में बुधवार को विज्ञान की
सुबह 10 से 11, गणित की दोपहर 12 से 1 तीसरी पाली की परीक्षा शाम 3 से 4
बजे सामाजिक अध्ययन की परीक्षा कराई गई। सुबह आठ बजे ही सोशल मीडिया में
तीनों विषयों के पेपर आउट हो गए। एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में होते हुए यह
पेपर पूरी तरह से सार्वजनिक हो गए। पेपर आउट होने की खबर डीएम कुमार
प्रशांत को मिली तो उन्होंने डीआइओएस महेंद्र प्रताप सिंह को जांच करने के
निर्देश दिए। देर शाम डीआइओएस ने डीएम को रिपोर्ट दिया कि सभी केंद्रों में
प्रश्नपत्र के लिफाफे सीज पाए गए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें