इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र प्रवक्ता व प्रशिक्षित
स्नातक 2011 की लिखित परीक्षा परिणाम जारी करने की दिशा में बढ़ रहा है।
बोर्ड ने शुक्रवार को पीजीटी उर्दू व टीजीटी शारीरिक शिक्षा 2011 की
उत्तरकुंजी जारी कर दी है।
अभ्यर्थियों से सात दिन में आपत्तियां मांगी गई हैं। चयन बोर्ड की ओर से
कहा गया है कि पीजीटी उर्दू व टीजीटी शारीरिक शिक्षा 2011 की उत्तरकुंजी
वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर
अपलोड है। जिन अभ्यर्थियों को प्रश्नों के जवाब पर आपत्ति है तो वह
साक्ष्य के साथ 19 से 26 मई तक बोर्ड कार्यालय की ई-मेल
upmsscball@gmail.com पर उपलब्ध करा दें। इसमें विज्ञापन संख्या, अभ्यर्थी
का नाम, अनुक्रमांक, विषय व बुकलेट सीरीज अवश्य लिखें। आपत्ति व साक्ष्य
स्कैन कराकर पीडीएफ फाइल में भेजे। ई-मेल के अतिरिक्त किसी माध्यम से
आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
बोर्ड में प्रतीक्षा सूची का भी प्रावधान : बोर्ड की नियमावली में प्रावधान
नहीं है लेकिन, खुद बोर्ड यह स्वीकार कर चुका है कि प्रतीक्षा दी जा सकती
है, पर अब तक किसी परीक्षा में जारी नहीं की गई है। बलरामपुर के कौशल कुमार
सिंह ने 2013 में जनसूचना अधिकार यानि आरटीआइ के जरिए पूछा था कि बोर्ड
में प्रतीक्षा सूची जारी होती है या नहीं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें