12,460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चालाकी बरतने वाले अभ्यर्थियों को
पहली चयन सूची से बाहर किया जाएगा। ये ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने अलग-अलग
आवेदन पत्रों के माध्यम से एक से अधिक जिलों को वरीयता पर रखा था।
12460 शिक्षक भर्ती में पहली काउंसिलिंग में प्रशिक्षण लेने वाले जिले
के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था लेकिन जिन जिलों में रिक्तियां शून्य थीं
वहां के अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए थे कि वे एक जिले को वरीयता पर रखते
हुए वहां से आवेदन करें। इसका फायदा उठाते हुए अभ्यर्थियों ने एक से अधिक
आवेदन किए और हर आवेदन में अलग-अलग जिलों को वरीयता पर रखा।
इसका संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने
निर्देश दिए हैं कि जिन अभ्यर्थियों की एक से अधिक जिलों को वरीयता पर रखते
हुए आवेदन करने की पुष्टि हो तो उसे चयन सूची से बाहर कर दिया जाए। ऐसे
आवेदकों को दूसरी काउंसिलिंग में मौका दिया जाए। अभी दूसरी काउंसिलिंग की
तारीखें घोषित नहीं हुई हैं।
सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती में आवेदक को पहली काउंसिलिंग
में उसी जिले में मौका दिया जाता है जहां से उसने बीटीसी का प्रशिक्षण
प्राप्त किया हो। दूसरी काउंसिलिंग में वह किसी भी जिले में काउंसिलिंग
करवा सकता है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20