इलाहाबाद : सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2017
के सफल 14032 अभ्यर्थियों को उप्र लोकसेवा आयोग ने बड़ा झटका दिया है।
परीक्षाएं लगातार टालने का रिकार्ड बना रहे आयोग ने 17 मई को प्रस्तावित
पीसीएस की मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी है। इससे अभ्यर्थियों की तैयारी व
अन्य परीक्षाओं को लेकर अध्ययन की बनाई गई समय सारिणी बिगड़ गई है। आयोग
इससे पहले भी 2018 की पहली छमाही में निर्धारित कई परीक्षाएं स्थगित कर
चुका है।
पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में एक प्रश्न को रद करने और
दो के उत्तर संशोधित करने के लिए हाईकोर्ट से हुए आदेश के बाद ही मुख्य
परीक्षा पर असमंजस था, इसकी संभावना थी कि मुख्य परीक्षा स्थगित होगी।
पिछले दिनों हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आयोग ने शीर्ष कोर्ट में एसएलपी
दाखिल कर दी है। शुक्रवार को इस पर मुहर भी लग गई। आयोग की बैठक में पीसीएस
2017 की मुख्य परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की
अगली तारीख निश्चित नहीं हो सकी है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया है कि
अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की जा रही है। विस्तृत कार्यक्रम से
शीघ्र ही अवगत कराया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें