लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 68 हजार 500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा 27 मई को होनी निश्चित की गई है।
इसका विज्ञापन बुधवार को जारी किया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन 14 मई से स्वीकार किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि परीक्षा का रिजल्ट 30 जुलाई तक आएगा और एक महीने में सभी डायट को प्रमाण पत्र भेज दिए जाएंगे। गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा 12 मार्च को होनी थी। इस परीक्षा के लिए 1.82 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यर्थी 14 मई की दोपहर से 15 मई की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 16 मई तक जमा किया जा सकता है। अंतिम रूप से आवेदन पूर्ण करने के लिए 17 मई की शाम 6 बजे तक और आवेदन की गलतियां सुधारने के लिए 21 मई को शाम 6 बजे तक मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र 24 मई को वेबसाइट पर मिल जाएंगे। इसके बाद 27 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर एक बजे तक मंडल मुख्यालयों पर परीक्षा होगी।
इस परीक्षा में 01-01 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 05 जून को वेबसाइट पर आंसर-की जारी की जाएगी और किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 09 जून तक शिकायत कर सकेंगे। 15 जून तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और 18 जून तक संशोधित आंसर-की आ जाएगी। परीक्षा के दूसरे दौर में सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो TET-2017 के संशोधित परिणाम में पास हुए हैं या पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। वहीं, जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का आवेदन किसी वजह से निरस्त हो गया था, वे भी आवेदन कर सकेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव