मथुरा : फर्जी शिक्षक घोटाले के रैकेट से जुड़े करीब 200 लोगों को पुलिस ने चिह्न्ति किया है। जैसे-जैसे लोग पकड़ में आते जाएंगे, उनको सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को एसटीएफ और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद रैकेट से जुड़े लोगों के पेट में पानी हो गया है।
कूट रचित दस्तावेज से नौकरी पाने का मसला प्रकाश में आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर न मिटने वाला दाग लग गया। इस प्रकरण में एसटीएफ और पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। मंगलवार को 16 आरोपितों को हिरासत में लेने के बाद यह बेसिक शिक्षा विभाग में सुर्खियों में आ गया है। पुलिस को खबर मिल रही हैं कि इस घोटाले से संबंधित दस्तावेजों को रैकेट के सदस्य मिटाना चाहते हैं। पुलिस ने बीएसए कार्यालय के कमरे पर नोटिस भी चस्पा किया है कि इस कमरे को पुलिस की अनुमति के बिना नहीं खोला जाए। माना जा रहा है कि बुधवार को यह कमरा खोलकर दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया जाएगा। बीएसए कार्यालय में जिस कमरे में दस्तावेज रखे थे, उसकी चाबी महेश बाबू पर भी। महेश बाबू अब हिरासत में आ चुका है। फर्जी शिक्षक घोटाले में करीब 200 लोग पुलिस की रडार पर हैं। जैसे-जैसे यह लोग जांच के घेरे में फंसेंगे, जेल भेजा जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शिक्षक भर्ती घोटाले में करीब 200 लोग रडार पर हैं। इन पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें