इलाहाबाद : विभिन्न विभागों में अवर अभियंताओं की भर्ती के लिए कर्मचारी
चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2017 की परीक्षा के द्वितीय
पेपर का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इसमें अभिलेख सत्यापन के लिए कुल
1599 अभ्यर्थियों का चयन हो पाया है।
इन सभी का चयन श्रेणी वार कट ऑफ के
तहत अंक आने पर किया गया है। इनमें सिविल और क्वांटिटी सर्वेइंग तथा
कांट्रैक्ट इंजीनियरिंग के 1280 तथा इलेक्टिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 319
अभ्यर्थी शामिल हैं।1आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2017 के प्रथम पेपर
का परिणाम 13 अप्रैल को जारी किया था। द्वितीय पेपर की परीक्षा आयोग ने 29
अप्रैल 2018 को संपन्न कराई। तय कट ऑफ के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में जिन
1280 को अभिलेख सत्यापन के लिए चयनित किया गया है उनमें एससी वर्ग के 197,
एसटी वर्ग के 147, ओबीसी के 503, अनारक्षित 420 तथा दिव्यांग कोटे के 13
अभ्यर्थी शामिल हैं। यह चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट पर एसएससी ने अपलोड कर
दिया है। जबकि, चयनितों के प्राप्तांक शीघ्र ही अपलोड हो जाएंगे। आयोग ने
कहा है कि जो अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तारीख पर उपस्थित नहीं होंगे
अंतिम परिणाम में उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें