इलाहाबाद : डीएलएड यानि पूर्व बीटीसी 2018 के लिए गुरुवार शाम छह बजे
पंजीकरण का कार्य पूरा हो गया है। चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश
पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वहीं, तीन लाख से अधिक ने अंतिम रूप से
आवेदन कर दिया है।
हालांकि शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख दो जून
है।1डीएलएड 2018 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन का कार्य 11 मई से शुरू हुआ।
गुरुवार शाम छह बजे पंजीकरण पूरा हो गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी
सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि चार लाख तीन हजार 110 अभ्यर्थियों ने
रजिस्ट्रेशन कराया है।1 वहीं, तीन लाख तीन हजार 689 ने अंतिम रूप से आवेदन
कर दिया है। इसमें 9876 दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हैं। अब दो जून को शुल्क
जमा करने व आवेदन का अंतिम रूप से प्रिंट निकालना है, उसी दिन सही तस्वीर
सामने आएगी। ज्ञात हो कि प्रदेश के डायट व निजी कालेजों में दो लाख 11 हजार
से अधिक सीटें हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें