इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में याचियों के ऑनलाइन आवेदन
सोमवार यानी चार जून से शुरू होंगे। हाईकोर्ट की ओर से विभिन्न याचिकाओं
में पारित आदेशों के अनुपालन में सहायक अध्यापक हंिदूी और सहायक अध्यापक
कला विषयों में तथा सहायक अध्यापक कंप्यूटर व आयु सीमा में छूट से संबंधित
प्रकरण में उप्र लोक सेवा आयोग केवल याचियों के आवेदन 14 जून तक स्वीकार
करेगा।
आयोग ने यह जानकारी 31 मई को ही वेबसाइट पर अपलोड की थी। परीक्षा 29 जुलाई
को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट से विभिन्न रिट याचिकाओं पर पारित आदेश के
अनुसार केवल याचियों के ही आवेदन स्वीकार होने हैं ऐसे में दो सौ से अधिक
याचियों के फार्म ऑनलाइन जमा होने की उम्मीद है। आयोग की परीक्षा नियंत्रक
अंजू कटियार का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने 13 अप्रैल को कोर्ट से आदेश
होने के बाद अपने फार्म 16 अप्रैल को ऑफलाइन जमा किए थे उन्हें भी ऑनलाइन
आवेदन करना होगा। ऐसे अभ्यर्थी अपने ऑफलाइन आवेदन के साथ जमा किए गए बैंक
ड्राफ्ट को अपना पहचान पत्र दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं।
आयोग ने यह भी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि पुन: निर्धारित तारीखों से पहले
जिन अभ्यर्थियों / याचियों की ओर से संबंधित विषय में गलत तथ्यों पर ‘यस’
करके ऑनलाइन आवेदन किया गया है उन्हें हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में फिर
से आवेदन करना होगा। आयोग का कहना है कि जिस स्तर पर यह तथ्य प्रकाश में
आएगा कि इन अभ्यर्थियों की ओर से गलत सूचना के आधार पर ऑनलाइन आवेदन किया
गया है उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें