Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

खुशखबरी: 33337 सिपाहियों के नियुक्ति पत्र जारी, 2015 में सीधी भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने शुरू की थी प्रक्रिया

33337 सिपाहियों के नियुक्ति पत्र जारी खुशखबरी
यूपी पुलिस सिपाही एवं पीएसी सीधी भर्ती 2015 में चयनित 33337 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए पुलिस मुख्यालय ने कॉल लेटर जारी किया है। .

एसपी कार्मिक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि चयनित सिपाहियों को उनके जिले की पुलिस नियुक्ति पत्र पहुंचा रही है और उसकी रिसीविंग ले रही है। जिन सिपाहियों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है वह जिले के पुलिस लाइन में संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस लाइन में 12 जून से 24 जून तक उनका मेडिकल परीक्षण होना है। सीधी भर्ती में यूपी के अलावा हरियाणा से 617, मध्य प्रदेश के 185, राजस्थान से 47, बिहार से 43, दिल्ली से 13, उत्तराखंड से 6, पंजाब से चार व झारखंड से एक सिपाही का चयन हुआ है। इनका यूपी के नजदीकी जिलों में मेडिकल परीक्षण होगा। एसपी कार्मिक ने यह भी बताया कि 26 तारीख को इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी आदेश भी जारी किए जाएंगे तथा प्रशिक्षण हेतु एक जुलाई 2018 को पुलिस लाइन में योगदान करना होगा। अभ्यर्थियों की मदद के लिए सभी जिलों में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इलाहाबाद में हेल्प लाइन नंबर 0532 226 6954 जारी किया गया है। यूपी पुलिस सीधी भर्ती 2015 में इलाहाबाद के रहने वाले 989 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इलाहाबाद के नोडल अधिकारी एसपी प्रोटोकॉल पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में 12 तारीख से रोज 80 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। एसपी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है, वह संबंधित थाने से संपर्क कर सकते हैं। .
' 2015 में सीधी भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने शुरू की थी प्रक्रिया .
' हर जिले की पुलिस लाइन में 12 से 24 जून तक होगा मेडिकल परीक्षण.

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news