रिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 27 मई को आयोजित लिखित परीक्षा की उत्तरमाला बुधवार अपराह्न एक दिन देर से वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जारी होगी।
अभ्यर्थी ई-मेल आईडी assistantteacherexam@gmail.com पर नौ जून की शाम छह बजे तक साक्ष्यों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
शासनादेश के अनुसार उत्तरमाला मंगलवार को जारी होनी थी। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी पूरे दिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी और शिक्षक भर्ती परीक्षा की वेबसाइट हिट करते रहे। लेकिन विभाग की आधी-अधूरी तैयारियों के कारण समय से उत्तरमाला जारी नहीं हो सकी। 27 मई को हुई परीक्षा के आठ दिन बाद तक उत्तरमाला जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने सूचित किया है कि साक्ष्य संलग्न नहीं होने या उपलब्ध न रहने पर किसी आपत्ति पर कोई विचार नहीं होगा। एनसीईआरटी या यूपी बोर्ड की 12वीं तक की अधिकृत किताबों व कक्षा एक से आठ तक बेसिक शिक्षा परिषद की किताबों के ही साक्ष्य मान्य होंगे। इनके अलावा किसी और किताब के साक्ष्य पर विचार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए जाने वाली पुस्तक का कवर पृष्ठ, द्वितीय पृष्ठ (लेखक आदि का विवरण), विषय सूची (इंडेक्स पेज) एवं जिस पेज पर उत्तर अंकित है, की स्पष्ट पठनीय प्रति संलग्न करना होगा। आपत्ति केवल ई-मेल आईडी से स्वीकार होगी। नौ जून की शाम छह बजे के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। व्यक्तिगत, पत्राचार या मोबाइल आदि किसी अन्य माध्यम से कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उत्तरमाला examregulatoryauthorityup.in पर भी देखी जा सकेगी। गौरतलब है कि 125745 अभ्यर्थियों में से 107908 (85.81 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें