इलाहाबाद : परिषदीय विद्यालयों में जुलाई में स्कूल खुलते ही बच्चों के
हाथों में किताबें देने की योजना है। बेसिक शिक्षा परिषद में किताबों की
आमद शुरू हो चुकी हैं। निर्धारित संख्या में पुस्तकें प्राथमिक एवं उच्च
प्राथमिक विद्यालयों में भेजना शुरू कर दिया है।
उम्मीद है कि पहले महीने
में ही यूनिफार्म भी वितरित कर दिए जाएंगे। 1गर्मी की छुट्टियां समाप्त
होने के बाद 2 जुलाई को विद्यालय खुल जाएंगे। इस बार बेसिक शिक्षा परिषद से
जुड़े बच्चों को मिलने वाली सुविधा में थोड़ी फुर्ती दिखाई जाएगी। स्कूल
खुलते ही बच्चों को किताबें दे दी जाएंगी। नगर के प्राथमिक एवं उच्च
प्राथमिक विद्यालयों में चार लाख से अधिक छात्रएं कक्षा एक से आठ में
अध्ययनरत हैं। जनपद में 3962 विद्यालय हैं। इसमें प्राथमिक स्तर के 2581
एवं उच्च प्राथमिक स्तर के 1281 स्कूल हैं। बीएसए संजय कुशवाहा का कहना है
कि विद्यालयों से छात्रों की संख्या प्राप्त हो गई है। कई विद्यालयों में
किताबें भेजी जा चुकी हैं। सभी विद्यालयों में जुलाई माह के भीतर किताबें
मिल जाएंगी।प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नवीन प्रवेश प्राप्त
छात्र-छात्रओं को ही नया जूता, मोजा और बैग मिलेगा। हालांकि, सभी बच्चों
को किताब, यूनिफार्म तो मुफ्त मिलेंगे। बीएसए का कहना है कि प्रत्येक
शैक्षिक सत्र में सभी छात्रों को मिड-डे-मील, यूनिफार्म, किताबें तो
अनिवार्य रूप से मिलता है। पर, सभी छात्रों को जूते मूजे, स्वेटर एवं स्कूल
बैग नहीं मिल पाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- जनगणना-2027: जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, गृह मंत्रालय के निर्देश

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق