मथुरा: शिक्षक भर्ती घोटाले में 16 की गिरफ्तारी के बाद भी कई गर्दनों
पर तलवार लटकी है। कुछ शिक्षक नेताओं की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
पुलिस कार्रवाई में शिकंजा कसता देख रैकेट के सदस्य रसूकदारों की शरण में
जा रहे हैं।
वहीं अब उर्दू शिक्षक भर्ती में भी घोटाले की आशंका जताई जाने
लगी है। इस भर्ती पर भी जल्द जांच बैठाने की तैयारी हो रही है।
शिक्षक भर्ती घोटाले के प्रकाश में आने के बाद बीएसए कार्यालय की पहचान
भ्रष्टाचार केंद्र के रूप में बन चुकी है। 29 हजार शिक्षक भर्ती में नौ
शिक्षक, तीन कार्यालय कर्मचारी, चार मास्टर माइंड सहित 16 की गिरफ्तारी ने
रैकेट के सदस्यों को हिला दिया है। मास्टरमाइंड से पूछताछ में भ्रष्टाचार
की कई परतें सामने आई हैं। पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में कई
कड़ियां है।1 किस सदस्य को व्यक्ति को फंसाना है और किसे दस्तावेज तैयार
कराना है। यह सारा काम बंटा हुआ था। अभी एसटीएफ और पुलिस इस गिरोह की अगली
कड़ी तक पहुंचना चाहती है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी किया जा सके।
पुलिस कई शिक्षक नेताओं के घर भी दबिश दे रही है। यदि शिक्षक नेता हत्थे
चढ़ते हैं तो कुछ और नाम जांच में सामने आएंगे।
शिक्षक भर्ती घोटाला रैकेट के सदस्य जांच को ठंडे बस्ते में डालने के लिए
एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसके लिए वह रुपया पानी की तरह बहाने की
तैयारी में हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें