Advertisement

Govt Jobs : Opening

आज जारी होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की , दोपहर बाद अभ्यर्थी देख सकेंगे, नौ जून शाम छह बजे आपत्तियों का मौका

 ALLAHABAD: परिषदीय स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा की आंसर की बुधवार को जारी होगी. इसे दोपहर बाद अभ्यर्थी देख सकेंगे.
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने विज्ञापन जारी कर दिया है. आंसर की पर नौ जून को शाम छह बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी. आपत्ति का साक्ष्य न होने या ई-मेल के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजने पर प्रकरण निरस्त कर दिया जाएगा.

27 मई को हुई थी परीक्षा

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा बीते 27 मई को हुई थी. परीक्षा से संबंधित प्रश्न पुस्तिका के चारों सीरीज की आंसर की वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर बुधवार को दोपहर बाद दिखेगी. सचिव ने बताया कि यदि किसी को आपत्ति है तो वह नौ जून की शाम छह बजे तक ई-मेल आईडी assistantteacherexam@gmail.com पर भेज सकता है.

आपत्ति के साक्ष्य है जरूरी

आपत्ति के साथ साक्ष्य लगाना अनिवार्य है. साक्ष्य के रूप में एनसीईआरटी, माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12 तक की अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकें, कक्षा एक से आठ तक की बेसिक शिक्षा परिषद की पुस्तकें ही मान्य होंगी. इसके अलावा किसी अन्य पुस्तक के साक्ष्य पर विचार नहीं होगा. जिन पुस्तकों का साक्ष्य दिया जाए उसका कवर पृष्ठ, द्वितीय पृष्ठ और विषय सूची जिस पर उत्तर अंकित है वह संलग्न होना अनिवार्य है. विज्ञापन में आपत्ति भेजने का प्रारूप भी जारी किया गया है. शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सवा लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे. 18 हजार ने एग्जाम छोड़ दिया. अब केवल एक लाख सात हजार अभ्यर्थी मैदान में हैं. परिणाम 30 जुलाई को जारी होना है.

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news