लखनऊ: दो दिन से तबादले के बाद जॉइनिंग और काउंसलिंग के लिए चक्कर लगा
रहे 40 से ज्यादा शिक्षक और उनके परिवारीजनों ने शुक्रवार को बीएसए
कार्यालय में हंगामा किया।
शिक्षकों का आरोप था कि वह दो दिन से बीएसए
कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पेपर जमा किए गए न ही काउंसलिंग कर
जॉइनिंग दी गई। वहीं बीएसए अमरकांत सिंह भी चार दिन से अवकाश पर थे। ऐसे
में शुक्रवार को कार्यालय आएंगे या नहीं इसकी सूचना भी नहीं दी जा रही। ऐसे
में बार-बार बीएसए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं हंगामे के
बाद बाबुओं ने बताया कि बीएसए डीएम कार्यालय में बैठक करने गए थे। इसके बाद
मौजूद बाबुओं ने लोगों के कागज एकत्र किए और शांत करवाया।
गर्मी में बैठने तक की व्यवस्था नहीं : वहीं बीएसए कार्यालय में अव्यवस्था
भी देखने को मिली। कार्यालय में लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं थी।
इतना ही नहीं यहां लगा कूलर भी खराब हो चुका था, जिसमें से पानी गिर रहा
था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق