लखनऊ: समायोजन रद्द
होने के बाद से शिक्षामित्र लगातार कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीते साल शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर
दिया गया था।
हालांकि उसके बाद शिक्षामित्रों के आक्रोश को देखते हुए
मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के लिए कुछ सकारात्मक किये जाने का आश्वासन
दिया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी इस बाबत शासनादेश जारी न होने
से शिक्षामित्र नाराज हैं। लेकिन लगातार बीतते समय के साथ शिक्षामित्रों की
सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।
शिक्षामित्रों की मांगे हैं कि आरटीई
एक्ट 2009 के तहत उन्हें पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिया जाए। साथ ही बेसिक
शिक्षा नियमावली के अनुसार शिक्षक का पूरा वेतनमान दिया जाए। इसके साथ ही
जो शिक्षामित्र टेट पास हैं। उनको बगैर लिखित परीक्षा के नियुक्ति दी जाए।
वहीं शिक्षामित्रों को समान कार्य-समान वेतन दिया जाए। साथ ही समायोजन रद्द
होने के बाद से दिवंगत हुये शिक्षामित्रों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी
दी जाए। शिक्षामित्रों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरी नहीं किया
जायेगा तो वे लोग आगे भी प्रदर्शन जारी रखेगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق