धामपुर। शिक्षामित्रों की बैठक में वक्ताओं ने सरकार से अध्यादेश लाकर जल्द
ही उनके निरस्त समायोजन को बहाल करने की मांग की है। बुधवार को आदेश
सिसौदिया के आवास हुई बैठक में अर्चना सिंह ने कहा कि प्रदेश में 600 से
ज्यादा शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी है।
पर सरकार समस्या का निदान करने को
अभी तक नहीं चेती है। समायोजन की बहाली की मांग को लेकर उनका पिछले कई
दिनों से लखनऊ में आंदोलन चल रहा है। रविता रानी ने भी शिक्षामित्रों व
उनके परिवार के लोगों से बड़ी संख्या में लखनऊ कूच करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रीति ठाकुर, जयवीर सिंह, बबीता, पवन कुुुमार , सुबोध कुमार,
सन्नो, राजकुमार, कैलाश कुमार, दिलावर सिंह, भूपेंद्र सिंह, करन सिंह,
पुष्पेंद्र कुमार, महावीर सिंह, भूदेव सिंह, चंचल कुमार, कावेंद्र कुमार,
जनेंद्र कुमार आदि रहे। संचालन ओमकार सिंह ने किया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق