लखनऊ : पदोन्नतियों में आरक्षण के केंद्र सरकार के आदेश ने इसके पक्ष व
विपक्ष में खड़े संगठनों को अब आमने-सामने ला दिया है। विरोध व समर्थन के
स्वर रविवार को राजधानी सहित अन्य शहरों में एक साथ उभरेंगे। ऐसे में उनके
बीच टकराव बढ़ने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।
1आरक्षण समर्थक संघर्ष
समिति रविवार को स्वाभिमान यात्र निकालेगी तो सर्वजन हिताय संरक्षण समिति
ने चेतावनी दौड़ की तैयारी की है। इन आयोजनों ने पुलिस-प्रशासन की चुनौती
भी बढ़ा दी है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने
बताया कि 17 जून की सुबह छह बजे गोमतीनगर स्थित डॉ.भीमराव आम्बेडकर स्मारक
से आरक्षण बचाओ पैदल मार्च निकलेगा। मार्च में प्रदेश के विभिन्न शहरों व
गांवों से लोग आ रहे हैं। अन्य प्रदेशों में भी रविवार को स्वाभिमान दिवस
मनाया जाएगा। दूसरी ओर पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने के विरोध में सर्वजन
हिताय संरक्षण समिति 17 जून को लखनऊ में चेतावनी दौड़ का आयोजन करेगी।
समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे का कहना है कि केंद्र सरकार के आदेश के
विरोध में कर्मचारी सड़क पर आएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق