बिजनौर। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने गठबंधन दलों के जन
प्रतिनिधियों का पुतला फूंका। जिलाध्यक्षों का पुतला फूंके बिना ही उनके
कार्यालय के बाहर रख आए।
टाउन हॉल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि
संगठन के कानूनी सलाहकार आनंद जंघाला को कुछ लोगों द्वारा झूठे मुकदमे में
फंसाया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि अधिवक्ता बलवंत सिंह व उनके बेटे
राहुल काकरान ने अपने साथियों के साथ आकर अकारण आनंद जंघाला से मारपीट की
तथा पिस्टल व तमंचों से फायरिंग करके दहशत पैदा की। एक गोली घुटने में लगने
से आनंद जंघाला घायल भी हुए। इस प्रकरण में भाजपा के कुछ नेता आरोपियों का
साथ दे रहे हैं। इसके बाद शिक्षामित्र सपा कार्यालय के सामने पहुंचे तथा
सपा विधायक तसलीम अहमद, नईमुल हसन व मनोज पारस, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान व
स्वामी ओमवेश, पूर्व सांसद यशवीर सिंह का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि
अगर जिले के जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामित्रों के कानूनी सलाहकार आनंद
जंघाला को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की तो सभी जिला मुख्यालयों पर
पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका जाएगा। प्रदीप धीमान,
दुष्यंत कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज राठी, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, अजीम
अहमद, जावेद, अरविंद कुमार, पल्लवी, अंजू सैनी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें