इलाहाबाद : उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की एक गलती से हजारों
अभ्यर्थियों को सपने टूटने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।
भर्ती में आवेदन के लिए एमएड उपाधि धारकों को अनर्ह मानकर विज्ञापन संख्या
45 को रद किया जा चुका है।
अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर इससे पानी तो फिरा
ही, परीक्षा शुल्क और अन्य प्रक्रिया में खर्च हुए साढ़े छह सौ रुपये भी
आयोग ने जब्त कर लिए हैं। आयोग ने प्रवक्ता के 546 पदों पर भर्ती के लिए
दिसंबर 2010 में विज्ञापन 45 के तहत आवेदन मांगे थे। करीब 30 हजार
अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से
परीक्षा शुल्क 600 रुपये व अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों
से 300 रुपये जमा कराए गए थे। आयोग ने शिक्षण प्रशिक्षण (बीएड/एमएड)
प्रवक्ता पद के लिए एमएड के साथ मास्टर डिग्री व बीएड में 55 प्रतिशत अंकों
सहित मास्टर डिग्री को अर्ह माना था। लेकिन, एक याचिका पर इलाहाबाद
हाईकोर्ट ने शिक्षाशास्त्र के लिए एमएड डिग्री को अनर्ह माना।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें