Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्र सत्याग्रह आंदोलन अपडेट: जानिए आज किसने क्या रखे अपने विचार और क्या रही अग्रिम रणनीति

*सत्याग्रह आंदोलन अपडेट*:-
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
जैसा कि आज दिनांक - 02 जून को गाजी जी के नेतृत्व मे संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा गतिमान उक्त आंदोलन का दूसरा दिन था, उक्त आंदोलन में आज सायं -05 बजे सचिवालय के वरिष्ठतम अधिकारियों द्वारा गाजी जी से निम्नांकित शासनादेश मांग करके,  शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर गम्भीरता प्रकट की

➡ *उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किये गये, उस शासनादेश की प्रति, जिसके द्वारा उत्तराखंड सरकार ने अपने यहां के शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद समायोजन किया है*
➡ *मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये गये, उस शासनादेश की प्रति, जिसमें अपने यहां के संविदा शिक्षकों को स्थायी रूप से संविलियन करने हेतु आदेश जारी किया है*
➡ *मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक -09 अप्रैल -2017  को जारी किये गये, उस शासनादेश की प्रति, जिसमें योग्यता बढ़ाने के लिए चार वर्ष की छूट दी गई है*
*उक्त के क्रम में,पदाधिकारियों ने यह भी आग्रह किया कि जो हमारे भविष्य पर स्थायी निर्णय लेने हेतु यूपी सरकार द्वारा बनायी गई कमेटी का निर्णय हुआ है, उस पर, गम्भीरता पूर्वक यूपी सरकार विचार करे, जिसमें सभी को, मुख्य रूप से समान कार्य का समान वेतन देने के लिए कमेटी द्वारा सुझाव दिया गया था*
*उक्त के क्रम में सभी पीड़ित शिक्षामित्रों से आग्रह किया जाता है कि यदि आप सभी लोग को उक्त गतिमान सत्याग्रह आंदोलन में पहुँच करके योगी सरकार पर दबाव बनाने में सफल हुए तो, विद्यालय खुलने के पहले जून के आखिरी सप्ताह में योगी सरकार आप सभी के भविष्य को लेकर कोई न कोई सकारात्मक निर्णय अवश्य ले सकती हैं, यदि आप सभी के द्वारा आंदोलन में प्रतिभाग करके, दबाव न सका तो, सफलता मिलना असम्भव हो जाएगा*
*इसलिये आप सभी लोग कल से भारी से भारी संख्या में पहुँचना सुनिश्चित करें, जिससे अति शीघ्र  सकारात्मक निर्णय लेने के लिए योगी सरकार विवश हो जाए*

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news