गोरखपुर : प्रदेश के सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में स्थित परिषदीय
स्कूल हाई स्पीड ब्रॉड बैंड की सुविधा से लैस होंगे। भारत सरकार की
महात्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया योजना को साकार करने के लिए भारत ब्रॉड बैंड
नेटवर्क लिमिटेड (बीबीएनएल) द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जानी है।
इसके
लिए हर स्कूल में आप्टिकल फाइबर बिछाया जाएगा।1डिजिटल इंडिया योजना के तहत
गांव-गांव को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जानी है। इसी योजना को साकार
करने के लिए भारत नेट परियोजना (एनओएफएन) के अंतर्गत सभी विकासखंडों के
ग्राम पंचायत में स्थित स्कूल में ऑप्टिकल फाइबर बिछाया जाएगा। यह कार्य
बीबीएनएल की कार्यदायी संस्था कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा किया
जाएगा। आप्टिकल फाइबर बिछाए जाने के लिए जीपीओएन (गीगाबिट पैसिव ऑप्टिकल
नेटवर्क) उपकरण स्थापित किया जाएगा। प्रदेश में यह कार्य शुरू हो चुका है।
ग्रीष्म अवकाश के दौरान इस कार्य को करने के लिए स्कूलों को खोलने की
अनुमति मांगी गई थी लेकिन शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से इस आशय का पत्र 18
जून को जारी किया गया है।’
भारत नेट परियोजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में स्थित स्कूल में बिछाए जाएंगे ऑप्टिकल फाइबर
क्या होगा लाभ
स्कूलों में ब्रॉड बैंड की सुविधा मिल जाने से स्मार्ट क्लास के संचालन में
और आसानी होगी। बच्चे इंटरनेट सेवा के बारे में बेहतर तरीके से जान
सकेंगे। ग्राम पंचायतों में भी सरकारी योजनाओं से जुड़े ऑन लाइन कार्य
आसानी से हो सकेंगे।परिषदीय स्कूलों में आप्टिकल फाइबर बिछाने के लिए स्कूल
खुले रखने का आदेश आया है। इस कार्य में विभाग पूरा सहयोग करेगा।
बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق