Advertisement

Govt Jobs : Opening

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपर का चेक बाउंस दोबारा दिया गया चेक

बाराबंकी : यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपर छात्र आलोक मिश्र को सीएम के हाथों मिला चेक बाउंस होने के बाद शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार ने कॉलेज जाकर छात्र को एक लाख का चेक दोबारा सौंपा।
बैंक ने जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर चेक पर मिलान न होने के कारण उसे बाउंस कर दिया था। बाराबंकी के यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज के छात्र आलोक मिश्र ने हाईस्कूल परीक्षा में 93.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया था। टॉपर छात्र को बीती 29 मई को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र के साथ एक लाख रुपये का चेक पुरस्कार के रूप में दिया था।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news