मथुरा: शिक्षक भर्ती घोटाले उजागर होने के बाद बीएसए कार्यालय पर गिरी गाज से जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। बाहरी अंतरजनपदीय स्थानांतरण होने के बाद महिला शिक्षक कार्यमुक्ति पत्र के
लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं।
न मिलने से परेशान महिला
शिक्षकों का कहना है कि अगर 28 जून तक ज्वॉइनिंग नहीं की तो स्थानांतण
निरस्त हो जाएंगे। मुनासिब जवाब न मिलने से परेशान शिक्षिकाओं ने
जिलाधिकारी को पत्र लिख जल्द ही कार्यमुक्ति पत्र दिलाए जाने की मांग की
है। समस्या यह है कि खंड शिक्षा अधिकारियों को 22 जून तक कार्यमुक्ति
प्रमाण पत्र देना था, जो अभी तक नहीं मिला है। भर्ती घोटाले में चार खंड
शिक्षा अधिकारियों के निलंबन के बाद यह समस्या और बढ़ गई है। पीड़ित
शिक्षिका संध्या गोयल का कहना है उसका स्थानांतरण अलीगढ़ हुआ है। पांच दिन
से कार्यालय में बीएसए का इंतजार में बैठ लौटना पड़ रहा है। कार्यालय में
कोई जवाब देने वाला नहीं है। प्राची वर्मा का कहना है ट्रांसफर गौतम बुद्ध
नगर हो गया। कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र न मिलने से परेशान हैं। सुबह आते है
और शाम तक इंतजार कर लौट जाते हैं। जल्द कार्यमुक्त नहीं किया गया तो 28
जून के बाद ट्रांसफर निरस्त हो जाएंगे, कुछ समझ में नहीं आ रहा। अन्य
पीड़ित शिक्षिकाओं में भावना सिंघल, दीपा सरीन, नीलम तिवारी, साइस्ता बेगम,
निशा, सीमा अंजुम आदि ने जिलाधिकारी से कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र दिलाए
जाने की गुहार लगाई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق