देहरादून। उत्तराखंड में अभी भी शिक्षा विभाग और
शिक्षकों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अतिथि शिक्षकों के बाद अब
शिक्षा मित्रों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बता दें कि
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित करने की मांग को
लेकर शिक्षा मित्रों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इन शिक्षकों ने
शुक्रवार यानी की 22 जून को सचिवालय कूच और जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करने
का ऐलान किया है। गौर करने वाली बात है कि शिक्षा मित्र एक लंबे समय से
अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
गौरतलब
है कि शिक्षा मित्रों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शिक्षामित्र
क्रांतिकारी महासंघ के अध्यक्ष पुरण सिंह राणा ने कहा कि शिक्षामित्र कई
वर्षो से अध्यापन कार्य कर रहे हैं और समय-समय पर जिला शिक्षा एवं
प्रशिक्षण संस्थानों में सेवारत प्रशिक्षण भी लिया है। इसके अलावा एनसीटीई
की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण इग्नू से
कराया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र के पहले बैच का प्रशिक्षण खत्म
होने के बाद सरकार की तरफ से उन्हें सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति भी
दी गई लेकिन उसके बाद प्रशिक्षण पूरा कर चुके शिक्षकों के बारे में कोई
विचार नहीं किया जा रहा है।
यहां
गौर करने वाली बात है कि फिलहाल 700 से ज्यादा शिक्षामित्र समायोजन के
इंतजार में बैठे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा
है। विभाग लगातार उनकी अनदेखी कर रहा है। उनके अन्य साथी समायोजन के बाद वे
शिक्षक का वेतनमान ले रहे हैं जबकि शिक्षामित्रों को मात्र 15 हजार रुपये
मानदेय दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق