जौनपुर, मछलीशहर। परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने शिक्षक भर्ती परीक्षा नियमों
परिवर्तन कर दिया है। इससे अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि
परीक्षा होने के बाद नियमों में फेरबदल करना अनुचित है। इससे गोलमाल की
आशंका बन गई है।
अभ्यर्थी इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे
हैं। प्राधिकरण शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के नियमों में अब ढील देने का
विचार कर रहा है। परीक्षा की उत्तर पुस्तिका और प्रवेशपत्र के क्रमाक 5 और 7
में दिए गए निर्देश में परिवर्तन की तैयारी है। क्रमांक पांच में प्रश्न
का उत्तर उत्तर हिंदी में ही लिखने को कहा गया था जबकि क्रमांक सात में
उत्तर काटकर दोबारा लिखने पर उसे मूल्यांकन से बाहर करने की बात लिखी गई
थी। कटिंग की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करने के नियम के कारण गलत
सवालों को छात्रों ने सुधारा नहीं। परीक्षा के बाद सचिव ने उत्तर में कटिंग
करने को मानवीय भूल मानकर मूल्यांकन करे की बात कही है। इसकी जानकारी
शनिवार को हुई। इसके बाद से ही विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर इसका
जमकर विरोध किया जा रहा है। साथ ही अभ्यर्थी एक दूसरे से संपर्क कर कोर्ट
जाने की तैयारी कर रहे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें