लखनऊ : राज्य सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत कार्यरत अतिथि
विषय विशेषज्ञों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। यह जानकारी डिप्टी सीएम डॉ.
दिनेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत
चयनित विद्यालयों में इंटर स्तर पर कार्यरत अतिथि विषय विशेषज्ञों का प्रति
व्याख्यान (लेक्चर) पांच सौ रुपये किया गया है, यह पहले 350 रुपये था।
मानदेय की अधिकतम धनराशि जो पहले दस हजार थी, उसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये
प्रतिमाह कर दिया गया है। बताया, अतिथि विषय विशेषज्ञों को एक वित्तीय वर्ष
में अधिकतम 10 महीने का मानदेय देय होगा। इसी तरह हाईस्कूल स्तर पर
कार्यरत अतिथि विषय विशेषज्ञों का मानदेय बढ़ा कर चार सौ रुपये प्रति
व्याख्यान (लेक्चर) किया गया है, यह पहले ढाई सौ रुपये था। मानदेय की
अधिकतम धनराशि जो पहले आठ हजार रुपये महीना थी, उसे बढ़ा कर बारह हजार
रुपये महीना कर दिया गया है। हाईस्कूल स्तर पर भी अतिथि विषय विशेषज्ञों को
एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 10 महीने का मानदेय देय होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق