इलाहाबाद : यूपीपीएससी से गलत तरीके से चयनित पीसीएस अफसरों और उन्हें
नियम विरुद्ध लाभ पहुंचाने वालों ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। इन
सभी ने सीबीआइ अफसरों को अपनी संपत्ति का जो हलफनामा दिया है उसमें बैंक
में जमा रकम, उसके स्त्रोत, जमीन, फ्लैट और अन्य अचल संपत्ति के तमाम तथ्य
झूठे मिले
हैं, जबकि हलफनामे पर इनकी शपथ है कि उनकी ओर से घोषित सभी तथ्य
सही हैं। सीबीआइ ने अपने सूत्रों से और शिकायत कर्ताओं से मिली जानकारी के
आधार पर संपत्ति और बैंक में जमा रकम के स्त्रोत का वास्तविक पता लगा लिया
है।1पीसीएस 2015 में गलत तरीके से चयनित और यूपीपीएससी के
अधिकारी/कर्मचारियों में करीब एक सौ लोगों के बारे में जांच अधिकारियों ने
अब तक जानकारी जुटा ली है। पूछताछ के दौरान इन सभी ने हलफनामा दिया है कि
उनके पास कितनी संपत्ति है, बैंक खाता संख्या, उसमें जमा रकम, राशि प्राप्त
होने के स्त्रोत, जमीन और फ्लैट कहां-कहां और किसके नाम हैं। चयनित पीसीएस
अफसरों के चयन से पहले और बाद की आर्थिक स्थिति भी सीबीआइ को मिली है।
इनमें आयोग के अधिकारी व कर्मचारियों की आय व पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव
के कार्यकाल में अर्जित संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि होने का पता चला है।
सीबीआइ सूत्रों के अनुसार हलफनामा पर गलत जानकारी देने से ही स्पष्ट हो रहा
है कि भर्तियों में व्यापक रूप से गड़बड़ी हुई और इसमें शामिल लोगों का
जाल काफी लंबा फैला है।1सीबीआइ अधिकारियों का कहना है कि हलफनामा में दी गई
जानकारी और उसके विपरीत मिली संपत्ति का ब्यौरा कोर्ट में प्रस्तुत किया
जाएगा, उससे पहले संबंधित लोगों से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी। जांच
अधिकारी अब पीसीएस मेंस परीक्षा 2017 के खत्म होने के इंतजार में हैं। इसके
ठीक बाद सीधी कार्रवाई शुरू होने के संकेत दिए हैं। वहीं जिन पीसीएस
अफसरों का चयन गलत तरीके से हुआ है और उनके हलफनामे भी गलत पाए गए हैं
उन्हें चार्जशीट देने की तैयारी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें