केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट
परीक्षाओं के प्रश्नपत्र ई-मेल के जरिये सीधे परीक्षा केंद्रों को भेजेगा।
प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पायलट
प्रोजेक्ट के तौर पर यह प्रयोग किया जा रहा है।
फैसला मानव संसाधान विकास
मंत्रलय में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में लिया गया है।1सीबीएसई 10वीं
और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू हो रही हैं।
प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों को भेजे जाएंगे।
प्रश्नपत्र को डाउनलोड करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को विशेष तरह का
पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी कराकर उसे छात्रों को
बांटा जाएगा। इसके लिए सीबीएसई ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक निरीक्षक
की तैनाती करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं कक्षा के
अर्थशास्त्र व 12वीं कक्षा के गणित विषय का प्रश्नपत्र लीक हुआ था। जांच के
लिए सात सदस्यों की एक समिति गठित की, जिसकी सिफारिश पर मानव संसाधन विकास
मंत्रलय ने यह फैसला लिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें