इलाहाबाद : हाईकोर्ट ने कहा है कि सामान्य रूप से पांच साल की सेवा के
बाद ही अध्यापकों के अंतर जिला तबादले हो सकते हैं लेकिन, विशेष परिस्थिति
में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद विचार कर सकते हैं। कोर्ट ने सचिव को
किडनी, कैंसर व हार्ट (दिल की बीमारी) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित
शिक्षकों के अंतर जिला तबादले पर विचार करने का निर्देश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी व अन्य
की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याचियों का कहना था कि 13 जून
2017 के शासनादेश में सरकार ने गंभीर रूप से बीमार पांच साल से कम सेवा
अवधि पर भी शिक्षकों को अंतर जिला तबादले की छूट दी है। जिसमें शिक्षक,
उसकी पत्नी व बच्चों की गंभीर बीमारी होने पर अंतर जिला तबादले की व्यवस्था
दी है। याची लखीमपुर खीरी से अपना स्थानांतरण बांदा जिले में चाहता है।
उसकी किडनी का इलाज कानपुर में चल रहा है। याचिका पर अधिवक्ता एल के
त्रिगुणायत व देवकांत त्रिगुणायत ने बहस की। याची का कहना था कि महिलाओं के
अंतर जिला तबादले पांच साल की सेवा से पहले भी किए जा रहे हैं, जो पुरुषों
के साथ भेदभाव करना है। सरकार का कहना था कि अभी जिले के भीतर तबादले हो
रहे हैं, इसके बाद अंतर जिले तबादलों पर विचार होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق