Advertisement

Govt Jobs : Opening

इंग्लिश मीडियम परिषदीय स्कूलों अभी नहीं आईं अंग्रेजी माध्यम की किताबें

गोरखपुर : अगले सप्ताह से स्कूल खुल जाएंगे। बेहतर पढ़ाई, अधिक से अधिक नामांकन के साथ ही शिक्षा विभाग का जोर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के संचालन पर भी होगा।
जनपद में अंग्रेजी माध्यम के 74 विद्यालयों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन अभी तक शासन ने अंग्रेजी माध्यम की किताबें नहीं भेज सका है।1जनपद में करीब तीन लाख छात्र-छात्रएं अध्ययनरत हैं। इनके लिए हिन्दी माध्यम की 18 लाख 87 हजार 819 किताबों की मांग की गई थी। इसके सापेक्ष 88 फीसद से अधिक, यानी 16 लाख 69 हजार 16 किताबों की आपूर्ति मंगलवार तक पूरी हो चुकी है। पर, अंग्रेजी माध्यम की किताबों का अभी भी इंतजार है। शिक्षा विभाग ने 40923 विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी माध्यम की किताबों की मांग की है। लेकिन, फिलहाल इन किताबों का क्रय आदेश स्थगित होने के कारण एक भी किताब की आपूर्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को बिना किताबों के ही पढ़ाई करनी होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बीएन सिंह का कहना है कि हिन्दी माध्यम की अधिकतर किताबें आ गई हैं और समय से उनका वितरण भी हो जाएगा। अंग्रेजी माध्यम की किताबों को लेकर शासन के दिशा निर्देश का इंतजार है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news