नई दिल्ली : उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूती देने में जुटी सरकार अब
इसे लेकर किसी भी तरह के समझौते के मूड नहीं है। यही वजह है कि सरकार ने
विश्वविद्यालयों के खाली पदों को 2022 तक हर साल भरने की रणनीति तैयार की
है।
साथ ही यह भी तय किया है कि इसके बाद विश्वविद्यालयों में एक ही समय
में शिक्षकों के दस फीसद से ज्यादा पद खाली नहीं रहेंगे। सरकार ने यह बड़ी
पहल उस समय की है, जब देश भर के विश्वविद्यालयों में मौजूदा समय में
शिक्षकों के 35 फीसद से ज्यादा पद खाली हैं। 1विश्वविद्यालयों में यह
स्थिति पिछले कई वर्षो से बनी हुई है। सरकार का मानना है कि
विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता को सुधारने में यह सबसे बड़ा रोड़ा है। सरकार
ने इस समस्या से निपटने के लिए कमर कस ली है। यूजीसी ने हाल ही में एक बैठक
में 2022 को लेकर एक विजन प्लान को अंतिम रूप दिया है। इसके तहत शिक्षकों
के खाली पदों को भरने के साथ इनके ज्ञान को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से
ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाने पर भी जोर दिया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق