इलाहाबाद : जनपद में यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों में अब पढ़ाई सीसीटीवी
कैमरे की निगरानी में होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सीसीटीवी के सफल
प्रयोग के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के
लिए योजना बनाई है। दो जुलाई से स्कूल खुलने के साथ शिक्षण की अवधि में
कैमरे ऑन मिलेंगे।
नए सत्र में कक्षा एक से 12 तक गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए विभाग ने कदमताल
शुरू कर दिया। शिक्षकों की बायोमिटिक उपस्थिति के बाद कक्षाओं के संचालन का
रिकॉर्ड भी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन
विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों को इस संबध में दिशा
निर्देश भेज दिए गए हैं। बताया कि बोर्ड परीक्षा में बने सभी परीक्षा
केंद्रों पर कैमरे लगवाए जा चुके हैं। शेष में लगाने के निर्देश दिए गए
हैं। बगैर सीसीटीवी कैमरे के पढ़ाई नहीं होगी। वर्तमान सत्र में अब शैक्षिक
पंचांग के अनुरूप ही पठन पाठन कराया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق