इलाहाबाद : एलटी ग्रेड शिक्षक यानी सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक
श्रेणी पुरुष/महिला) परीक्षा 2018 में हाईकोर्ट के निर्देश पर याचियों के
ऑनलाइन आवेदन चार जून से शुरू होंगे। उप्र लोकसेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर
यह सूचना अपलोड कर दी है। आवेदन 14 जून तक किए जा सकते हैं। आयोग हालांकि
याचीगणों का औपबंधिक आवेदन स्वीकार करेगा लेकिन, इनकी तादाद अधिक होने की
संभावना है।
आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जुलाई को निर्धारित
की है। आयोग ने परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गुरुवार
को वेबसाइट पर याचीगणों के औपबंधिक आवेदन स्वीकार करने के लिए चार जून से
14 जून की तारीख निर्धारित करते हुए लिंक उपलब्ध करा दिया। अभ्यर्थी आयोग
की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते
हैं। यह जानकारी आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने दी है। उन्होंने
बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से विभिन्न रिट याचिकाओं पर पारित आदेशों के
अनुपालन में सहायक अध्यापक हिंदी और सहायक अध्यापक कला विषय में तथा
कंप्यूटर और आयु सीमा में छूट से संबंधित केवल याचीगणों के आवेदन ही
स्वीकार किए जाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق