इलाहाबाद : डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) 2018 की पहले चरण की
काउंसिलिंग पूरी हो चुकी हैं। इसमें करीब आधी से अधिक सीटें खाली रहने के
आसार हैं। ऐसे में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ऑनलाइन काउंसिलिंग का
दूसरा चरण भी 12 जुलाई से शुरू करने जा रही हैं, ताकि सारी सीटें 27 जुलाई
तक भरी जा सकें। हालांकि सत्र पांच जुलाई से शुरू करने के पहले ही निर्देश
हो चुके हैं।
1डीएलएड के द्विवर्षीय प्रशिक्षण कोर्स के लिए अभ्यर्थी खोजे
नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश में इस बार डीएलएड कालेजों की कुल तादाद बढ़कर
3419 और सीटों की संख्या दो लाख 30 हजार 75 हो गई है। इसके लिए बीते 31 मई
तक तीन लाख तीन हजार 689 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कालेजों में प्रवेश
देने के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग का पहला चरण 14 जून से शुरू हुआ। इसमें
अभ्यर्थियों ने अपने पसंद के कालेजों को लॉक किया और बाद में परीक्षा
नियामक प्राधिकारी सचिव ने मेरिट व आरक्षण के अनुरूप उन्हें कालेज आवंटित
किया। तीसरे फेज में ढाई लाख स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों से विकल्प मांगे
गए थे, तब 84 हजार 927 ने आवेदन किया, उनमें से 74 हजार 866 को कालेज
आवंटित किया गया है, जबकि 10 हजार 61 के आवेदन निरस्त हुए। सचिव डा. सुत्ता
सिंह ने बताया कि पहले चरण के तीनों फेज में कुल एक लाख 36 हजार 945
अभ्यर्थियों को कालेज आवंटित किया गया है। उन्हें चार जुलाई तक संबंधित
कालेजों में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है, उसके बाद ही यह तय
होगा कि वास्तविक रूप से कितनी सीटें रिक्त रह गई हैं। हालांकि उन्होंने यह
स्वीकार किया कि प्रदेश में 93 हजार 130 सीटों का आवंटन नहीं हो सका है।
यह संख्या चार जुलाई के बाद और बढ़ेगी। डीएलएड कालेजों में प्रवेश का दूसरा
चरण 12 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया 27 जुलाई तक
चलेगी। इस दौरान सारी सीटें भर जाएंगी। सचिव ने कहा कि सत्र पांच जुलाई से
ही शुरू होगा। बाद में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق