विधि संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2016 की 12460 सहायक
अध्यापक भर्ती में एक से अधिक जिलों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को
प्रथम काउंसिलिंग में शामिल न होने देने पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को
अगली तारीख तक जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति
एसपी केशरवानी ने अवनीश कुमार व 15 अन्य की याचिका पर दिया है। याची के
अधिवक्ता अनिल सिंह बिसेन ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक
जिले में अर्जी देने वाले अभ्यर्थियों की ही काउंसिलिंग की अनुमति दी है।
जिन्होंने एक से अधिक जिलों में अर्जी दी है उन्हें अन्य जिलों के दावे
छोड़ने का दबाव डाला जा रहा है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव से जवाब दाखिल करने
या कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया था। 30 जुलाई को जवाब न देने और
हाजिर न होने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया, हालांकि एक अवसर और देते हुए
अगली तारीख तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق