मथुरा में शिक्षक भर्ती में हुए फर्जीवाड़े की जांच दूसरे जिलों तक
पहुंचने से पहले ही ठिठक गई। प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)
ने मथुरा के घोटाले का खुलासा करने के बाद अपने पांव पीछे खींच लिए। मथुरा
प्रकरण की जांच अब मथुरा पुलिस ही कर रही है।
फर्जीवाड़े में 16 लोगों को
गिरफ्तार किया था। इसमें मथुरा के बीएसए कार्यालय का क्लर्क, दो कम्प्यूटर
आपरेटर व फर्जी भर्ती कराने वाले दलाल शिक्षक शामिल थे। जांच के दायरे में
जिले के तत्कालीन बीएसए संजीव कुमार सिंह तक आए। इस खुलासे से प्राथमिक
शिक्षक विभाग में इतना हड़कंप मचा कि कई और जिलों में भी ऐसी फर्जी भर्तियां
होने की बात सामने आने लगी। ऐसी सूचनाएं मिलने की बात भी सामने आई थी कि
अलीगढ़, फिरोजाबाद व गोण्डा में भी मथुरा की तरह ही फर्जी भर्तियां हुई हैं।
इस आधार पर यह संभावना जताई जा रही थी कि एसटीएफ अन्य जिलों की ओर भी रुख
करेगी लेकिन मथुरा प्रकरण की जांच में हासिल तथ्य मथुरा पुलिस को सौंपने के
बाद एसटीएफ इस प्रकरण से अलग हो गई।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें