उप्र लोकसेवा आयोग (यूपी पीएससी) की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2017 की
पुनर्परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा के पहले दिन 1383 ने
इम्तिहान छोड़ा था, दूसरे दिन की पुनर्परीक्षा में किनारा करने वालों का
आंकड़ा बढ़कर 1854 हो गया है। वहीं, प्रतियोगियों की मानें तो दोबारा
परीक्षा का प्रश्नपत्र पिछली बार से कठिन रहा है।
ज्ञात हो कि बीते 19 जून
को पीसीएस मेंस परीक्षा में इलाहाबाद के जीआइसी केंद्र पर दूसरी पाली का
प्रश्नपत्र पहली पाली में बांट दिया गया था। भारी विरोध के बाद यूपी पीएससी
को दोनों पाली की परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। 1यूपी पीएससी की पीसीएस
2017 की मुख्य परीक्षा 18 जून से इलाहाबाद और लखनऊ में बने 28 केंद्रों
शुरू हुई। पहली पाली में सामान्य हंिदूी व दूसरी में निबंध की पुनर्परीक्षा
को इलाहाबाद में राजकीय इंटर कालेज की जगह तीन केंद्र सेंट एंथोनी गल्र्स
इंटर कालेज के अलावा हमीदिया गल्र्स कालेज और डीएवी इंटर कालेज बनाए गए।
सचिव जगदीश ने बताया कि इस परीक्षा में 13664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि
11810 (86.43 फीसदी) ही इम्तिहान देने पहुंचे। 1854 ने परीक्षा छोड़ दी है।
इम्तिहान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ है, कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी होने
की सूचना नहीं है।
मेंस परीक्षा से करीब 3400 ने किया किनारा : प्रतियोगियों ने पीसीएस 2017
के मेंस के समय का विरोध किया, जिसका असर परीक्षा में दिखा। पहली बार इस
तरह की अहम परीक्षा में करीब 3400 अभ्यर्थियों ने किनारा किया है।
प्रतियोगियों ने यूपी पीएससी की जगह अन्य परीक्षाओं को महत्व दिया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें