जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 188
शिक्षकों की सोमवार को बीएसए कार्यालय के समीप स्थित जूनियर विद्यालय
जाफरपुर पर काउंसि¨लग कराई गई। इसे लेकर दिनभर गहमा-गहमी की स्थिति रही। दो
दिन बाद इन सभी को आदेश दिया जाएगा।
इसके बाद सभी शिक्षक निर्धारित
विद्यालयों पर जाकर अपनी तैनाती ग्रहण करेंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अंतरजनपदीय
कुल 188 शिक्षकों में 60 जूनियर के तथा शेष प्राथमिक विद्यालय के हैं।
इसमें 170 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं। सुबह ग्यारह बजे से काउंसि¨लग
शुरू हुई हो शाम साढ़े पांच बजे तक चली। इसे लेकर गहमा-गहमी की स्थिति रही।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि काउंसि¨लग में अनियमितता बरती जा रही है। इसे
लेकर कुछ देर तक दिक्कत हुई लेकिन बाद में बीएसए ने समझा-बुझाकर मामला शांत
कराया। काउंसि¨लग के दौरान डीआई महेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी
दीनानाथ साहनी, क्षमाशंकर पांडेय, पंकज ¨सह, प्रभावती, संजीव ¨सह, शादाब
आदि उपस्थित थे। इन लोगों ने सभी शिक्षकों की काउंसि¨लग कराने में महती
भूमिका अदा की।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें