इलाहाबाद : भर्तियों में गड़बड़ी के मिले साक्ष्य और चयन के पीछे की
पृष्ठभूमि पता लग जाने के कारण आखिर पीसीएस 2015 में गलत तरीके से चयनित
अफसरों की जुबां पर बंद ताले खुल ही गए। सीबीआइ के दिल्ली मुख्यालय में
पूछताछ के दौरान कई चयनितों ने परीक्षा में गड़बड़ी के राज उगल दिए हैं।
इन
चयनितों से पहले भी पूछताछ हो चुकी थी। इनसे सीबीआइ को पता चला है कि उप्र
लोक सेवा आयोग (यूपी पीएससी) की परीक्षा में ‘खेल’ कहां कब और कैसे हुआ।
चयनितों ने सीबीआइ को हलफनामा भी दिया है। जिसे फिलहाल सीबीआइ ने बड़ी
कार्रवाई का आधार बनाने के लिए गोपनीय रखा है।
सीबीआइ ने पिछले महीने पीसीएस 2015 परीक्षा के उन चयनितों को समन भेजकर
दिल्ली मुख्यालय बुलाया था जिनके चयन में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं।
इनमें टॉप सूची में शामिल चयनित भी हैं। समन मिलने के बाद कई चयनित तो
सीबीआइ अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। हालांकि उन्होंने प्रभावशाली लोगों से
अपनी सिफारिश भी करवाई थी। सीबीआइ अफसरों ने साक्ष्यों के बलबूते इन
चयनितों से पूछताछ शुरू की तो यूपी पीएससी के दफन राज खुलने लगे। सूत्र
बताते हैं कि चार-छह चयनितों ने अपनी कहानी खुद बयां की। इनमें जाति विशेष
का लाभ पाने वाले चयनितों ने उत्तर पुस्तिकाओं में बनाए गए विशेष चिह्न्,
सफेदा, स्केलिंग व मॉडरेशन में अनुचित लाभ पाने के पीछे कारण बताया है।
मौखिक ही नहीं, सीबीआइ ने इनसे सभी राज लिखित रूप से लिए हैं। सीबीआइ
सूत्रों की मानें तो पीसीएस 2015 परीक्षा में गड़बड़ी उजागर करने और आयोग
की घेरेबंदी के लिए यह राज मजबूत आधार बनेंगे। हालांकि इसे अभी गोपनीय रखा
गया है। 1वहीं, समन की अनदेखी कर पूछताछ से कन्नी काट रहे पीसीएस अफसरों पर
जांच अधिकारी शीघ्र ही शिकंजा कस सकते हैं। जांच अधिकारियों की मानें तो
टॉप सूची में आए चयनितों का अगर स्वच्छ प्रतिस्पर्धा से चयन होने का दावा
है तो वह पूछताछ से बचने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। ऐसे में जांच की गति
तेज करने के लिए ऐसे चयनितों पर शीघ्र ही कड़ाई की जाएगी। संबंधित
पेज06।’>>सीबीआइ को दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ में बताया गड़बड़ी का
सच 1’>>आयोग पर कार्रवाई का आधार बनाने को राज रखा गया गोपनीय
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें