लखनऊ : पुरुषों के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर व
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती तथा महिलाओं के लिए
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2016 के करीब 150
अभ्यर्थियों को 17 व 18 जुलाई को गोमतीनगर विस्तार स्थित यूपी डायल 100
मुख्यालय में दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अभिलेखों
की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों का बायोमीटिक
मिलान नहीं हुआ था, उन्हें 17 व 18 जुलाई को यूपी डायल 100 मुख्यालय में
सभी दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है।
अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे से पूर्व अपने प्रवेश पत्र, दो स्वयं के दो
फोटोग्राफ, आइडी प्रूफ, शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आना होगा। जिस
अभ्यर्थियों को आरक्षण के लिए दावेदारी करनी है, उन्हें निर्धारित प्रारूप व
तिथि का जारी जाति प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र सहित लेकर आना होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق