उप्र लोकसेवा आयोग (यूपी पीएससी) की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2017 शुक्रवार
को पूरी हो गई है। प्रतियोगियों ने इस समय इम्तिहान का विरोध जताया था,
जिसका असर परीक्षा में दिखा। पीसीएस मेंस के इतिहास में पहली बार बड़ी
संख्या में अभ्यर्थियों ने इम्तिहान किनारा किया है।
1 पहले दिन से परीक्षा
छोड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अंतिम दिन तक कायम रहा। प्रतियोगियों ने
यूपी पीएससी की जगह अन्य परीक्षाओं को महत्व दिया। इसकी वजह यह है कि यहां
लगभग हर परीक्षा विवादों के घेरे में है। मेंस 2017 में भी प्रश्नपत्र
बदलने का विवाद जुड़ गया। 1यूपी पीएससी की की मुख्य परीक्षाएं 18 जून से
शुरू हुई। इलाहाबाद और लखनऊ में बने 28 केंद्रों में दोनों पालियों में
पहले दिन अनिवार्य विषय सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई, जिसमें कुल पंजीकृत
13663 के सापेक्ष 12281 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 1383 अभ्यर्थियों ने
परीक्षा छोड़ दी। पूरी परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के
गैरहाजिर रहने का कारण इसी समय अन्य राज्यों में अहम परीक्षाएं होना रहा
है। यही नहीं पहले दिन ही इलाहाबाद केंद्र से एक छात्र ओएमआर शीट लेकर भाग
गया था, जिसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई। परीक्षा के दूसरे दिन ही
इलाहाबाद के राजकीय इंटर कालेज में दूसरी पाली का प्रश्नपत्र पहली पाली में
बांट दिया गया। पहली बार आयोग ने अपने अफसर व कर्मचारियों पर एफआइआर दर्ज
कराई। शुक्रवार को आखिरी दिन सिविल इंजीनियरिंग में पंजीकृत 14 के सापेक्ष
13, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 28 के सापेक्ष 21, इलेक्टिकल इंजीनियरिंग में
15 के सापेक्ष 12 और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में चार की जगह दो अभ्यर्थी
परीक्षा देने पहुंचे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें