इलाहाबाद : पीसीएस परीक्षा 2018 में कई बदलाव पर हो चुके निर्णय के बाद
अब उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इसकी समयबद्ध प्रक्रिया में सुधार की
ओर भी कदम बढ़ा रहा है।
प्रारंभिक परीक्षा पूर्व निर्धारित तारीख यानि 19
अगस्त को कराने के अलावा इसके परिणाम को पहले की अपेक्षा कम दिनों में जारी
करने के लिए प्रक्रियागत बदलाव किए जाएंगे। इसमें यूपीपीएससी के संसाधनों
में कुछ वृद्धि और काम करने के तौर तरीकों में अहम परिवर्तन की संभावना है।
यूपी पीएससी की ओर से 831 पदों पर चयन के लिए पीसीएस 2018 परीक्षा, इस बार
संघ लोक सेवा आयोग के पैटर्न पर कराई जा रही है। 19 अगस्त को इसकी
प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। इसमें यूपीपीएससी कुछ आंतरिक बदलाव भी
करेगा। अगले कुछ दिनों में बैठक कर प्रस्ताव तैयार करने की योजना है जिसमें
इस बात पर जोर रहेगा कि प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी और उसके बाद
परिणाम जारी करने में लेटलतीफी न हो। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं के
मूल्यांकन के दौरान संसाधन बढ़ाए जाने और परीक्षा प्रबंधन सुदृढ़ करने को
नीतिगत फैसले होंगे। यूपीपीएससी का अब तक यह दावा है कि प्रारंभिक परीक्षा
पूर्व निर्धारित तारीख पर ही कराई जाएगी। ऐसे में परिणाम समय से देने के
लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 1यूपीपीएससी के सचिव जगदीश का
कहना है कि प्रयास किया जा रहा है। आंतरिक बदलाव किए जाने हैं जिस पर
निर्णय लिया जाएगा। इस पर अधिक जोर दिया जा रहा है कि परीक्षा में किसी तरह
का विवाद न हो, इसका होमवर्क भी जारी है। हालांकि बदलाव क्या होंगे इस पर
उन्होंने कहा कि बैठक में विचार विमर्श में यह तय कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- जनगणना-2027: जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, गृह मंत्रालय के निर्देश

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق