लखनऊ : पिछले साल 25 जुलाई को शिक्षामित्रों के समायोजन को रोकने के बाद
से कई शिक्षामित्र डिप्रेशन के शिकार हो गए। इसमें अब तक 704
शिक्षामित्रों का निधन हो चुका है।
आम शिक्षक एवं शिक्षामित्र असोसिएशन की
अध्यक्ष उमा देवी ने बताया कि 25 जुलाई को ईको गार्डन परिसर में सरकारी
नीतियों के विरोध और मृतक शिक्षामित्रों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक
तर्पण और मुंडन अनुष्ठान होगा।
उमा ने बताया कि धरना 18 मई से ईको गार्डन में चल रहा है पर कोई सुनवाई
नहीं हो रही है। सीएम को ज्ञापन सौंपने के बावजूद वार्ता की पहल नहीं की जा
रही है। उनकी मांग है कि आईटीई ऐक्ट 2009 के तहत 1,24,000 पैरा टीचर को
अपग्रेड करते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून के तहत पूर्ण शिक्षक का
दर्जा एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा नियमावली के अनुसार पूर्णशिक्षक का
वेतनमान दिया जाए। असोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक प्रदीप पांडेय, महामंत्री
संतोष दुबे और कोषाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने कहा कि महज आश्वासनों से
शिक्षामित्र अवसाद में हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें