नई दिल्ली : नई शिक्षा नीति को लेकर सरकार से लेकर संघ तक से जो भी मंशा
जाहिर की गई, कवायद ढुलमुल है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक
बार फिर से अंतिम रिपोर्ट देने की तिथि दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है।
सिर्फ छह माह की बात करें तो तीसरी बार समयसीमा बढ़ाई गई है।
इसके तहत नई
शिक्षा नीति तैयार करने का काम अब 31 अगस्त तक होगा। पहले इसे 30 जून तक
तैयार करने का दावा किया था।1 सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों संघ ने इसे
लेकर अपनी नाखुशी मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ हुई बैठक में जताई भी।
जिसमें कहा गया था कि इससे सरकार की छवि पर जहां गलत असर पड़ा है, वहीं
पांच सालों में शिक्षा के क्षेत्र में हम जो कर सकते हैं, वह भी एक बड़ा
मौका हमने गंवा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा ही कुछ तर्क नई शिक्षा
नीति को बनाने के लिए गठित कस्तूरीरंजन कमेटी के एक सदस्य ने भी दिया था।
नई शिक्षा नीति को तैयार करने का यह काम नई सरकार के गठन के साथ शुरू हो
गया था। इस बीच टीआरएस सुब्रमणियम की अगुवाई में एक कमेटी भी गठित की गई
जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी थी। लेकिन सरकार ने बाद में इस पर और सुझाव लेने
का फैसला लिया। यह दौर अब तक चल रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें