फैजाबाद : भले ही प्रदेश की योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों के पठन-पाठन
को उच्चीकृत करने तथा इसे सुविधाओं से लैस करने के बड़े-बड़े दावे कर रही हैँ
पर अभी न तो विद्यालय की तस्वीर बदल रही है और न ही यहां माकूल सुविधा ही
पहुंच सकी है। नगर क्षेत्र के 56 विद्यालयों में 57 शिक्षकों की तैनात किए
गए हैं।
इसमें अकेले शिक्षामित्रों की तादाद 31 है। इन सभी विद्यालयों में
तीन हजार 141 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है।
जुलाई माह का आधा पखवारा बीत गया पर अभी तक छात्र-छात्राओं को किताब,
यूनीफार्म, बैग व जूता मोजा नहीं मिल सका है। अधिकारी के इसके शीघ्र वितरण
का दावा करते हैं। कई विद्यालयों में बिना किताब के ही बच्चों को तालीम दी
जा रही है। नगर क्षेत्र के स्कूलों में न तो पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही
अन्य सुविधाएं। कई विद्यालयों में तो शौचालय नहीं है। यहां तक कि जर्जर भवन
में कुछ विद्यालय संचालित हो रहे हैं। नगर क्षेत्र के 56 विद्यालयों में
नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार की कोशिश से एक-एक शिक्षक तैनात हो सके है।
इन स्कूलों में एक्-एक शिक्षक तैनात किए गए पर ये संख्या नाकाफी बताई जा
रही है। एक शिक्षक ने बताया कि
सभी कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाने से लेकर उनके भोजन तक का प्रबंधन
करने क जिम्मेदारी सिर्फ एक शिक्षक की है। उन्होंने कहा कि सरकार व अधिकारी
शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रति लापरवाही बरतते हैं।
-----------------------------नगर शिक्षा अधिकारी बोले
फैजाबाद : नगर शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 56 विद्यालयों में
कुल 57 शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में और शिक्षक की
तैनाती पर रोक है। शासन की अनुमति के बाद ही इनमें शिक्षक तैनात किए जा
सकेंगे। कहा कि इसी व्यवस्था में अच्छी शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें