उन्नाव: दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर उन्नाव में तैनाती
पाने वाले शिक्षकों की पांच जुलाई को होने वाली काउंसलिंग स्थगित हो गई। यह
अब छह जुलाई को होगी।
अपरिहार्य कारणों से रविवार देर शाम कार्यक्रम में
बदलाव किया गया। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का ऑनलाइन तबादला होने के बाद
उनकी तैनाती 18 से 28 जून तक की गई है। इन्हें स्कूल आवंटित किए जाने के
लिए जिला स्तर पर काउंसलिंग होनी थी। दूसरे जिलों से उन्नाव आने वाले
शिक्षकों की संख्या 410 है। काउंसलिंग की तिथि चार और पांच जुलाई फाइनल की
गई थी। चार जुलाई को एक से 200 अनुक्रमांक तक के शिक्षकों को बुलाया गया
था। इस दिन दिव्यांग शिक्षकों को भी मौका दिया गया है। वहीं पांच जुलाई को
201 से 410 के शिक्षकों को बुलाया गया था। पांच जुलाई को होने वाली
काउंसिलिंग को बीएसए ने स्थगित किया है। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि छह
जुलाई को यह काउंसलिंग कराई जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे से जिला मुख्यालय पर
कार्यक्रम शुरू होगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें