जागरण संवाददाता, इटावा : संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती
परीक्षा एलटी ग्रेड में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जनपद के
27 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी। परीक्षा
में 12004 परीक्षार्थी आने थे। परंतु केवल 4650 परीक्षार्थी ही आए। 7354
परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 61 फीसद परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों के कमरे खाली रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने
बताया कि परीक्षा साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की गई थी। 9
बजे डबल लॉक से प्रश्न पत्रों को जांच के बाद निकाला गया था और 11 बजे तक
सभी परीक्षा केंद्रों पर भेज दिया गया था। परीक्षा में निगरानी के लिए 27
स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। इटावा में
कंप्यूटर विषय का प्रश्न पत्र था, इसको लेकर पूरे प्रदेश से परीक्षार्थी
यहां पर आए थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी जायजा लिया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण
ढंग से परीक्षा आयोजित हुई। लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक एसपी ¨सह ने भी
परीक्षा को लेकर निगरानी रखी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें